फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राज्यस्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता में रुड़की की छात्राएं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
भावनात्मक कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर दी प्रभावशाली प्रस्तुति
विज्ञापन

अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गणेशपुर की छात्राएं
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) देहरादून में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत लोक नृत्य एवं रोल प्ले की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के सभी जनपदों से जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रुड़की के कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गणेशपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोल प्ले विधा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम के जनपद समन्वयक एवं डायट रुड़की के प्रवक्ता जान आलम ने बताया कि प्रतियोगिता में हरिद्वार जनपद से रोल प्ले में कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गणेशपुर और लोक नृत्य में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की टीम ने प्रतिभाग किया। गणेशपुर विद्यालय की छात्राएं सानिया नाज हाशमी, रिदा जायरा, कीर्ति, भारती अरोड़ा और अवनि ने भावनात्मक कल्याण एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर प्रभावशाली रोल प्ले प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल ने उनकी प्रस्तुति को सराहते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान दिया। विजेता टीम को एससीईआरटी उत्तराखंड की निदेशक वंदना गबरियाल ने मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अब छात्राएं नवंबर के तीसरे सप्ताह में एनसीईआरटी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा आकांक्षा कोंडे ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी, राज्य समन्वयक ऊषा कटियार, सह समन्वयक संजय भट्ट, नीरू पंवार और सविता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें