फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती: बदमाशों की तलाश में ढाई हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में डकैती डालने वाले बदमाशों की धरपकड़ में जुटी पुलिस-सीआईयू की टीमें ढाई हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी हैं। सीसीटीवी और सर्विलांस के जरिये बदमाशों को ट्रेस करते हुए पुलिस टीमें आरोपियों के पीछे लगी हुई हैं। सामने आया कि बदमाश चंडीगढ़ की तरफ से होते हुए शिमला की तरफ निकले हैं। कई टीमें चंडीगढ़ में डेरा डाले हुए हैं और फुटेज खंगालते हुए आगे की तरफ बढ़ रही हैं। हालांकि अभी कोई खास सफलता बदमाशों के बारें में नहीं लग पाई है।
विज्ञापन



बीते रविवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने रानीपुर मोड़ के पास सराफा कारोबारी अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वैलर्स शोरूम में डकैती डाली थी। पांच बदमाश सोने-हीरे के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। वारदात को पूरा एक सप्ताह बीत चुका है। पुलिस-सीआईयू के बाद एसटीएफ की टीम भी डकैतों की तलाश में लगी हुई है। बदमाशों के फरार होने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ ही सर्विलांस के माध्यम से पुलिस टीमें बदमाशों के पीछे लगी हुई हैं, मगर अभी तक बदमाश हाथ नहीं लग पाए हैं।

सीसीटीवी कैमरों के साथ ही अन्य माध्यमों से मिले सुराग के आधार पर टीमें दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, यूपी के बाद अब चंडीगढ़ तक जा पहुंची हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो बदमाशों के हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने की बात सामने आ रही है। इसके बाद कई टीमें चंडीगढ़ पहुंचने के बाद अब आगे की तरफ रवाना हो चुकी हैं। बदमाशों की लोकेशन चेक करते हुए अब तक पुलिस ढाई हजार से ज्यादा कैमरों को खंगाल चुकी है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश लगातार जारी है। जल्द ही निष्कर्ष निकलकर सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें