फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बेगमपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें बनीं तालाब, जलभराव से जनजीवन प्रभावित

Wed, 25 Feb 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- गंदे पानी की निकासी न होने से फैक्ट्री कर्मियों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कत
विज्ञापन

बहादराबाद। बेगमपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर पानी जमा हो रहा है। ऐसे में सड़कों की हालत तालाब जैसी हो गई है। सड़कों पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा होने से फैक्ट्री कर्मियों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बेगमपुर औद्योगिक क्षेत्र में कई छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां संचालित हैं जिनमें बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं। जल निकासी की व्यवस्था ठप होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर गया है। जलभराव के चलते सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फैक्ट्रीकर्मी मुकेश, सचिन, सुमित कुमार और विपिन ने बताया कि गांव से निकलने वाला गंदा पानी सीधे औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर बह रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है जिससे समय पर ड्यूटी पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बार वाहन फिसलने और गड्ढों में फंसने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

उधर, खेड़ली-बेगमपुर संपर्क मार्ग की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और कर्मचारी गुजरते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मचारियों ने बताया कि इस समस्या से विधायक और सांसद को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आमजन और कर्मचारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें