फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हरकी पैड़ी से पार्किंग स्थलों तक चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस ने हरकी पैड़ी से लेकर प्रमुख पार्किंग स्थलों तक जागरूकता अभियान चलाया। भीड़भाड़ वाले घाटों, मार्गों और पार्किंग क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, भीमगोडा बैरियर, सीसीआर मार्ग, पंतद्वीप पार्किंग के प्रवेश एवं निकासी द्वार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग और रोड़ी बेलवाला पार्किंग तक लाउडस्पीकर के जरिये जागरूक किया। पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने, लेन ड्राइविंग अपनाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

यातायात निरीक्षक हितेश कुमार ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जनजागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लगातार ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें