क्षेत्रवासियों को जर्जर सड़कों से मिलेगी मुक्ति
सप्तऋषि। वर्षों से जर्जर और उपेक्षा का शिकार रही बिरलाफार्म क्षेत्र की मुख्य सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने शुरू कर दिया है। जेई संजय सेमवाल ने बताया कि लाखों रुपये की लागत से मजबूत बेस तैयार कर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की बदहाल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। ग्राम प्रधान सविता शर्मा ने बताया कि टूटी सड़कों और गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं, वाहनों को नुकसान पहुंचता था और स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों तथा मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में एंबुलेंस तक को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, धूल और गड्ढों से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।