फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष के एस्कार्ट का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Sat, 16 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के एस्कार्ट का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक दारोगा व कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस भारी वाहन से टक्कर लगी थी, उसका कुछ पता नहीं चल सका। दुर्घटना गुरुवार रात करीब सवा ग्यारह बजे की है।
विज्ञापन

 
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट नैनीताल से दून लौट रहे थे। सामने से आ रहे एक भारी वाहन से उनके एस्कार्ट वाहन को साइड की टक्कर लगी। जिस कारण वह सड़क से उतर पेड़ों से जा टकराया। पीछे के वाहन में बैठे अजय भट्ट भी तुरंत ठहर गए। घायल दारोगा रमेश चंद्र एवं कांस्टेबल गणेश को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी मिलते ही हरिद्वार की एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि उस वाहन का कुछ पता नहीं चल सका जिससे दुर्घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें