फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितेश बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष व दीपक महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम विभाग के महानगर अध्यक्ष अनिल कपूर ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। उन्होंने नए पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव में जुटने की अपील की है।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में नील खुदाना ज्वालापुर निवासी रितेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। जगदीश नगर ज्वालापुर निवासी मानव त्यागी को उपाध्यक्ष, हरिलोक कालोनी निवासी रेखा राजपूत को भी उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। महानगर महासचिव की जिम्मेदारी आर्य नगर ज्वालापुर निवासी विजयपाल और सुभाषनगर ज्वालापुर निवासी प्रवेश कुमार, गोल गुरुद्वारा निवासी दीपक शर्मा, सुभाषनगर ज्वालापुर से प्रदीप कुमार को दी गई है। जगदीशनगर ज्वालापुर निवासी संजीव धीमान को महानगर मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कोषाध्यक्ष नया हरिद्वार निवासी राकेश चुग, अर्जुन यादव को महानगर संगठन मंत्री, अंकूर कुमार को महानगर सचिव व नंद किशोर को सह मीडिया प्रभारी महानगर बनाया गया है। महानगर अध्यक्ष ने सभी से संगठन और श्रमिकों के हितों में काम करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें