फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र बल के जवानों में मांगे न मानने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम सलेमपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर के पास कार्यालय में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन के पूर्व अधिकारियों और कर्मचारियों की संगोष्ठी का आयोजन हुआ। राज्य व केंद्र सरकार पूर्व में भेजे जा चुके मांग पत्रों पर कोई सुनवाई न होने पर नाराजगी जताई गई। सेवानिवृत्ति कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर विचार-विर्मश किया। संगोष्ठी में अध्यक्ष अधिवक्ता रूपचंद आजाद ने कहा कि संगठन के कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं लेकिन अपने अधिकारों को पाने के लिए लड़ना नहीं भूले हैं। सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पूर्व सदस्यों को भी कैसे सीएलएमएस के दायरे में लाया जाए। जबकि इस समय के औसुबल को छोड़कर सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सदस्यों को सीएलएमएस का लाभ मिल रहा है। योगेंद्र सिंह ने कहा कि एक जनवरी 2006 से छठे वेतन आयोग की सिफारिश का लाभ नहीं मिल पाया है। 2006 से ही छठे वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार लाभ मिल जाना चाहिए था।
विज्ञापन


पितांबर सिंह ने कहा कि बैंक से अभी तक पेंशन बुक नहीं मिली है। राजकुमार रवि ने बताया कि सेवानिवृत्त के समय मिलने वाले ग्रेच्युटी में सभी पर एक ही फार्मूला लागू होना चाहिए। बैठक में सुभाष चंद्र कपूर, धर्मपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह, जगतराम, अर्जुन सिंह, चंद्रपाल, रामपाल सिंह, आर सिंह, हरिंदर सिंह, गिरीश प्रसाद, हरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें