फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

- जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की ओर से मायापुर स्थित कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यकर्ता समाज और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के विकास के लिए अपना पूर्ण जीवन लगा दिया। इस मौके पर पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, सुनील कुमार सिंह, तीर्थ पाल रवि, मुकुल जोशी, राजीव भार्गव, उत्कर्ष वालिया, अजय गिरी, महावीर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से मध्य हरिद्वार स्थित कार्यालय पर राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि राजीव गांधी को देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने वाले दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया जाता है। उनका योगदान केवल तकनीक तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके कार्यकाल में युवा मताधिकार, पंचायती राज, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण, शांति और प्रशासनिक आधुनिकीकरण तक अनेक दूरगामी पहल हुईं। इस मौके पर विकास चंद्रा, नंद लाल यादव, अक्षय नागपाल, अमित अवस्थी, जावेद आलम, विवेक त्यागी, रजत त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें