72 वां गणतंत्र दिवस हरिद्वार और आसपास के इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कोरोना मानकों का पालन करके कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम के साथ मिष्ठान का वितरण किया गया।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में आयोजित परेड में सलामी लेने के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में हर तरफ एकजुटता दिखी। देश और राज्य ने महामारी में एकजुटता दिखाकर इस चुनौती से लड़ा। अब स्वदेशी वैक्सीन से आत्मनिर्भर भारत के रूप में लड़ाई पर विजय प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं।
समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने 15 ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के कार्ड वितरित किए। कोरोनोकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। सिडकुल की इकाइयों को कोरोनोकाल में सीएसआर सहायता देने के लिए मदन कौशिक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
परेड की प्रथम कमान सहायक पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा (आईपीएस ), द्वितीय कमान उप निरीक्षक जगदीश रावत, तृतीय कमान उप निरीक्षक रमेश मिश्रा ने नेतृत्व किया। परेड मार्च पास्ट के दौरान प्रशासन के विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गई। सीपीयू, डॉग स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, दूरसंचार, बम निरोधक दस्ता, घुड़सवार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी सी रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, सीडीओ विनित तोमर, पुलिस अधीक्षक जीआरपी मंजूनाथ टीसी, डॉ. पूर्णिमा गर्ग आदि मौजूद रहे।
--------------------
पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिताएं
पुलिस लाइन स्थित गणतंत्र दिवस की परेड के समापन के बाद एसएसपी की पत्नी सुधा सेंथिल के नेतृत्व में पुलिस लाइन में पुलिस परिवारों (महिलाएं एवं बच्चों) के बीच प्रतियोगिताएं कराई। प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को सुधा सेंथिल द्वारा पुरस्कार किया।
---------
कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने पर ये हुए सम्मानित
मो अहसान, अमित, गोपाल सिंह, दयानंद सरस्वती, पूरणचंद पांडे, डॉ. विवेक तिवारी, बृजेश कुमार, संजीव भारद्वाज, राजेंद्र प्रसाद जुयाल, आशीर्वाद सैनी, राजेंद्र चंद रमोला, दिनेश कुमार, तारिक खान, विजेंद्र दत्त डोभाल, अभय कुमार, राजीव कुमार गर्ग, नुपुर वर्मा, अमित रौथान, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।