फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पिकअप चालक की मौत मामले में रिपोर्ट

Sat, 01 Aug 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- श्यामपुर थाना क्षेत्र में 28 जुलाई की रात हुआ था हादसा
विज्ञापन

श्यामपुर। थाना क्षेत्र में हाईवे निर्माण कार्य के दौरान हुए सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, विशाल कश्यप निवासी विकास कॉलोनी, निकट जमना पैलेस, हरिद्वार ने बताया कि उनका भाई नवीन कुमार (30) दीपक कुमार निवासी ग्राम जंधेड़ा, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर पिकअप वाहन चलाता था। 27 जुलाई की रात नवीन कुमार सहारनपुर से पिकअप लेकर कोटद्वार जा रहा था। 28 जुलाई की सुबह करीब चार बजे जब वह कांगड़ी-गाजीवाली के पास पहुंचा तब हाईवे निर्माण के कारण दोनों ओर का यातायात एक ही लेन से संचालित हो रहा था। आरोप है कि सामने से आ रही छुटमलपुर डिपो की रोडवेज बस का चालक गलत दिशा में तेज गति से बस चलाते हुए पिकअप से टकरा गया। हादसे में नवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिकअप भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें