फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्पा सेंटर में तोड़फोड़-बदसलूकी में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, कार्यकर्ताओं ने रविवार को किया था हंगामा
विज्ञापन

स्पा सेंटर संचालक ने लगाए आरोप, पुलिस ने शुरू की विवेचना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से घुसकर हंगामा करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। स्पा सेंटर की संचालिका ने कार्यकर्ताओं पर जबरन सेंटर में घुसने, महिलाओं के साथ बदसलूकी, मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने नौ नामजद और 25-30 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर संचालिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह करीब दो साल से पेंटागन मॉल में स्पा सेंटर चला रही हैं। सेंटर में चार प्रशिक्षित महिला कर्मचारी काम करती हैं। आरोप लगाया कि चार अक्तूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने स्टाफ के साथ सेंटर के अंदर मौजूद थीं और दरवाजा अंदर से बंद था। इसी दौरान बजरंग दल से जुड़े दीपक तालियान, भूपेंद्र सैनी, कुलदीप विश्नोई, संजय, प्रिंस, शिवम, करन, नवीन और अनूप पाल समेत करीब 25-30 लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि भीड़ ने सेंटर का दरवाजा खोलने के लिए जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया। दरवाजा नहीं खोलने पर लॉक तोड़ दिया और जबरन अंदर घुस आए।
विज्ञापन

आरोप है कि अंदर पहुंचते ही लोगों ने संचालिका और रिसेप्शन पर बैठी कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की और अलग-अलग केबिन में जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप लगाया कि भीड़ ने केबिन में मौजूद महिलाओं से अभद्रता की। उन्हें खींचकर बाहर रिसेप्शन पर ले आए।
विरोध पर भीड़ में शामिल कुलदीप विश्नोई ने उनके साथ गाली-गलौज की, बाल खींचे और जमीन पर घसीटा। आरोप है कि कुछ लोगों ने महिलाओं को बदनाम करने की नीयत से सेंटर के अंदर आपत्तिजनक चीजें रख दी। उन्हें हाथ में लेकर मोबाइल से वीडियो बनाई। इसके बाद महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए उनके दुपट्टे खींचे और अश्लील हरकतें की।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना के दौरान स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई। भीड़ ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और सेंटर में तोड़फोड़ की। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें