फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मोटरसाइकिल चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के पहाड़ी बाजार स्थित महानंदा मिशन ऑफ होम सर्विस के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिवलोक कॉलोनी निवासी रवि ने पुलिस को बताया कि वह 10 फरवरी की रात करीब आठ बजे अपनी बाइक को पहाड़ी बाजार कनखल में महानंदा मिशन ऑफ होम सर्विस के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए थे। करीब साढ़े नौ बजे जब वापस बाहर आए तो बाइक मौके से गायब थी। आसपास खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वाहन चोर की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन



कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी प्रवेश, पंकज निवासी रावली महदूद, सचिन मालिया निवासी राठौर प्लाजा के पास पाल मार्केट, रावली महदूद के अदालत से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। तीनों लगातार फरार चल रहे थे। शनिवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें