फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बाइक सवार की मौत में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। फेरूपुर में दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में युवक के पिता ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार ऊधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी राजू ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि 15 मार्च को उसका बेटा वीर सिंह बाइक से धनपुरा से फेरूपुर जा रहा था। उसके पीछे उसका दोस्त संदीप बैठा था। जैसे ही बाइक फेरूपुर तिराहे पर पहुंची तो सामने से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। उसके बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संदीप का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें