पथरी। बोहाहेड़ी में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार बोडाहेड़ी निवासी रियाजुल ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि 6 मार्च को हमारा टेंपो घर के सामने सड़क के किनारे खड़ा था। वहां गांव के गुफराल व मुस्तफा आए और वहां पर खड़े भतीजे गफ्फार के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर धमकी देते हुए चले गए। इसके दस मिनट बाद ही गुफरान व मुस्तफा अपने रिश्तेदार मान्ना, कुर्बान, मारूफ, समीर, हनीफ, शमीम, शेर अली, शादाब, साजिद, सहरान, इरफान के साथ लाठी-डंडे लेकर घर घुस आए और गफ्फार पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे व दुकान के शटर को तोड़ दिया। शोर सुनकर गांव के लोगों ने आकर गफ्फार को बचाया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।