हरिद्वार। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद का मुख्य कार्यक्रम 23 मार्च को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है, जिस कारण जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार रोशनाबाद में आयोजित होने वाला जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम को जिलाधिकारी के निर्देशन में स्थगित किया गया है।