फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई स्कूटी सवार युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने कैमरे खंगालते हुए वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुर्जर बस्ती गैंडीखाता निवासी बशीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र खुर्शीद 21 नवंबर को गांव के ही शमशेर पुत्र मुस्तफा के साथ ज्वालापुर से स्कूटी पर घर लौट रहा था। पीली नदी पुल से लगभग 300 मीटर आगे निर्माणाधीन पुल के पास गैंडीखाता की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में खुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शमशेर गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें