फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक की मौत मामले में ट्रैक्टर ट्राली चालक की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली के पिछले पहिए की चपेट में आने से हुई बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सम्शा निवासी बिजनौर हाल रावली महदूद सिडकुल ने पुलिस को बताया कि नौ नवंबर को उनका बेटा बिक्रम सिंह भतीजे विशाल के साथ मोटर साइकिल से ब्रह्मपुरी से बहादराबाद की ओर जा रहा था। रास्ते में सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और ट्राली का पहिया मोटर साइकिल पर पीछे बैठे बिक्रम के ऊपर से गुजर गया।
राहगीरों ने चालक से ट्राली पीछे करने को कहा किया, लेकिन चालक ने वाहन को पीछे नहीं किया। इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर के नीचे उतरकर स्थिति देखी और फिर ट्राली का पहिया बिक्रम के ऊपर से उतारते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में बिक्रम की मौत मौके पर ही हो गई। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें