फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक की मौत के मामले में डंपर चालक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर लगने से हुई मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सरोज कुमार निवासी गजुआखेड़ा, थाना पिहानी, जिला हरदोई यूपी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई रजनीश कुमार दादूपुर गोविंदपुर में रहता था। सात अक्तूबर को वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने कमरे पर लौट रहा था। डैंसो चौक के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार मिक्सर डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रजनीश की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


-

रामलीला देखने गए युवक की बाइक चोरी

पथरी। शाहपुर में रामलीला देखने गए युवक की बाइक चोरी कर ली गई। ग्राम पुरुषोत्तमनगर, थाना पथरी निवासी आकाश ने पुलिस को बताया कि वह 10 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे दोस्तों के साथ अपनी मोटरसाइकिल से शाहपुर में रामलीला देखने गया था। उसने अपनी बाइक रामलीला मैदान के सामने सड़क पर खड़ी कर दी और दोस्तों के साथ रामलीला देखने चला गया। वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें