फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक कार पर पलटने में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 21 Nov 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल कोतवाली क्षेत्र में हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में बाहर गन्ने से ओवरलोड भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलटने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, मोहित अरोड़ा निवासी रोहतक हरियाणा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 19 नवंबर को अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने हरिद्वार आए थे। समारोह एक होटल में आयोजित था। उन्होंने अपनी कार होटल के बाहर सफेद पट्टी के अंदर पार्किंग में खड़ी की थी। रात करीब 10:15 बजे कुछ लोग होटल में कार के बारे में पूछताछ करने पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद वह नीचे आए तो देखा कि गन्ने से ओवरलोड एक ट्रक उनकी कार के ऊपर पलटा हुआ था। ट्रक पेट्रोल पंप की ओर से तेज गति और लापरवाही से आते हुए होटल के पास पलट गया था। इसके नीचे दबने से उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



आवेश अंसारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें