फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र पर कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना शुरू की गई है। अब किसान किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं । मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 से 40 वर्ष के लघु व सीमांत किसान जिनके पास पांच एकड़ तक भूमि है वह पात्र माने जाएंगे। उन्होंने बताया कि पेंशन के लिए सहयोग राशि किसानों से 55 रुपये प्रति माह से लेकर 200 प्रति माह तक ली जाएगी। इतनी ही धनराशि सरकार की ओर से भारतीय जीवन बीमा कंपनी को दी जाएगी। यह योजना भारतीय जीवन बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग की ओर से संचालित की जा रही है। 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें