- जिला उप निबंधक मोनिका चंद्रा ने निदेशकों और सचिवों को दिए निर्देश
धनौरी। जनपद की सभी साधन सहकारी समितियों में वसूली अभियान को तेज गति से चलाया जाएगा। इसके लिए सभी साधन सहकारी समितियों के निदेशकों और सचिवों को अपने-अपने क्षेत्रों में माहवार समीक्षा करते हुए अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए हैं।
साधन सहकारी समितियों की जिला उप निबंधक मोनिका चंद्रा की ओर से सभी निदेशकों व सचिवों को भेजे गए निर्देशों में अपने-अपने समितियों के अंतर्गत वसूली अभियान को तेज करने को कहा गया है।
पिछले दिनों की गई समीक्षा में उन्होंने पाया कि जनपद में वसूली अभियान धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने सभी समितियों के निदेशकों व सचिवों को भेजे गए पत्र में कहा कि वसूली अभियान को समय के साथ तेज करना बेहद आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी अधिकांश समितियों में वसूली अभियान की गति काफी सुस्त रही थी जिसे अब गति प्रदान करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी समितियों के अंतर्गत खाद का वितरण सुनिश्चित करने तथा वसूली अभियान को तेज करने को निर्देश दिए है