फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हाईवे पर रिकवरी एजेंटों की दबंगई, मारपीट कर बाइक छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे रिकवरी एजेंटों की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। घर लौट रहे युवकों को रोककर पहले उनसे रुपये मांगे गए और विरोध करने पर उनकी बाइक छीन ली गई। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों से भी बदसलूकी और हाथापाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

भारापुर भौरी निवासी नईम बाबू ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि वह अपने चचेरे भाइयों के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। रानीपुर झाल के पास कुछ युवकों ने उनकी बाइक को जबरन रुकवा लिया। आरोप है कि इन लोगों ने खुद को किसी खुराना से जुड़ा बताते हुए 15 हजार रुपये की मांग की। रकम देने से इन्कार करने पर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकाते हुए बाइक छीन ली। इस दौरान सड़क पर मौजूद कुछ अन्य युवक मदद के लिए आगे आए, लेकिन उनके साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई की।
नईम ने बताया कि घटना का वीडियो बनाए जाने पर एजेंटों ने मोबाइल फोन छीनने की भी कोशिश की। किसी तरह वीडियो सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जहां रिकवरी के नाम पर वाहन सवारों को रोका जाता है और उनसे वसूली की जाती है। वहीं, कोतवाल कुंदन सिंह राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें