फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर में ठहरा था भीम आर्मी का मुखिया रावण

Mon, 29 May 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पडोसी जिले सहारनपुर में जातीय हिंसा भड़काने के मुख्य आरोपी भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण चंद मिनट के लिए उपनगर ज्वालापुर में छिपा हुआ था। उसके मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन मोहल्ला कस्साबान (ज्वालापुर) आई थी और फिर उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया था। सहारनपुर पुलिस के पहुंचने से पहले ही रावण यहां से चला गया।

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिले आजकल जातीय हिंसा से सुलग रहा है। जातीय हिंसा भड़काने का आरोप भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर है। उसकी धरपकड़ के लिए यूपी पुलिस ने एड़ीचोटी का जोर लगाया हुआ है। वह अब तक कई मोबाइल फोन और सिमकार्ड बदल चुका है। रविवार को सहारनपुर पुलिस की बांछें उस समय खिल गई थी तब रावण के हरिद्वार में छिपे होने की जानकारी सर्विलांस से मिली। सामने आया कि उसके मोबाइल फोन की लोकेशन ज्वालापुर के मोहल्ला कस्साबान के मोबाइल फोन टॉवर की आ रही है। हालांकि, वो किस मोहल्ले में छिपा था ये साफ नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर पुलिस ने तुरंत हरिद्वार की सीआईयू (क्रिमीनल इंटेलीजेंस यूनिट) से संपर्क साधा। जब तक सीआईयू उस तक पहुंचने की कोशिश करती तब तक उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ वक्त ज्वालापुर में ठहरने के बाद रावण यहां से चला गया। फिर सहारनपुर पुलिस यहां नहीं आई। इधर, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि रावण के यहां ठहरने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। न ही सहारनपुर पुलिस ने उनसे संपर्क किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें