फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रसूलपुर गांव को मिला नया खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद आज करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

- खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच
लालढांग। रसूलपुर क्षेत्र को खेल के मैदान की सौगात मिली है। रसूलपुर मीठीबेरी के रसूलपुर गांव में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए खेल मैदान का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद बृहस्पतिवार को करेंगे। खेल मैदान बनने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने बताया कि मैदान के अभाव में युवाओं को खेल अभ्यास और सेना, पुलिस सहित अन्य भर्तियों की तैयारी में परेशानी होती थी। अब युवाओं को शारीरिक अभ्यास और प्रतियोगी तैयारियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें