फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राष्ट्रीय नागरिक पार्टी उत्तराखंड की 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवगठित राष्ट्रीय नागरिक पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। पार्टी 34 सीटों पर महिला, 34 पर पुरुष और दो सीटों पर किन्नर समुदाय के उम्मीदवार उतारेगी। यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष कृष्ण कुमार गौतम ने की और प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी संविधान की मूल उद्देशिका पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने जोर दिया कि भारत का संविधान किसी व्यक्ति विशेष, धर्म या समुदाय को नहीं, बल्कि नागरिकों को समर्पित है। इसमें स्त्री, पुरुष और किन्नर समाज शामिल हैं। कृष्ण कुमार गौतम ने कहा कि बहुमत मिलने पर 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन होगा। इसमें चार महिला, चार पुरुष और एक किन्नर विधायक को शामिल किया जाएगा। सरकार के पांच साल के कार्यकाल में पहले दो वर्ष महिला, अगले दो वर्ष पुरुष और अंतिम एक वर्ष किन्नर समाज के विधायक को मुख्यमंत्री पद का अवसर मिलेगा। प्रत्येक मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल गठन में नए विधायकों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी यही फॉर्मूला लागू रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें