महिला को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। न्यायालय के आदेश पर बहादराबाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन जून को मुकदमा दर्ज किया था।
बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा के मुताबिक महिला ने मेटाडोर चालक अनुज धीमान निवासी सुल्तानपुर आदमपुर ने मेटाडोर से आते-जाते उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने का आरोप लगाया था। वह उसे बहादराबाद के एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि धमकी देते हुए अश्लील फोटो मोबाइल फोन से खींच लिए, विरोध किया तो फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपी पर उसे ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी अनुज धीमान को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद