पौड़ी। दीपावली पर बीआर मॉर्डन स्कूल में रंगोली और इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रमन हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा।
स्कूल परिसर में वॉलीबाल, बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर, टीटी, गोला फेंक व क्रिकेट आदि का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में वैदेही, जानवी, प्रतिभा, मेघा के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग वॉलीबाल में शिवाजी हाउस विजेता रहा। बालिका वर्ग में रमन हाउस विजेता रहा। बालिका वर्ग क्रिकेट में रमन हाउस विजेता रहा। प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता रमन हाउस को घोषित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद ममगांई, पीएस पंवार, आरएस नेगी, शशि भूषण नौटियाल, बीएस खत्री, पूरन सिंह रावत, आरती असवाल आदि शामिल रहे।