नर्स डे पर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती नर्सेज ।
- फोटो : HARIDWAR
पूरे विश्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नर्सिंग सेवा की स्थापना करने वाली विश्व की पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल की 200वीं जयंती आज श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में मनाई गई इस अवसर पर मिशन के संतो, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की
मिशन के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने कहा कि हर साल पूरे विश्व में इंटरनेशनल नर्स डे 12 मई को मनाया जाता है। 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल की 200वीं जयंती के अवसर पर नर्स और मिडवाइफ के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जीवन प्रेरणादाई है। मिशन के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर समरजीत चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संकट में नर्सेस और अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिंदगी को जोखिम में डाल कर मानव सेवा का कार्य कर रहे हैं।
मिशन की नर्सिंग डायरेक्टर मिनी योहान्नन ने कहा कि वर्तमान समय में किसी भी देश की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख आधार नर्सेंस हैं। और स्वास्थ्यव्यवस्था में उनकी अहम भूमिका है। कार्यक्रम में मिशन के संतो चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया कार्यक्रम में शारीरिक दूरी बनाए रखने का पूरा ध्यान रखा गया।