फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो आ गया माह ए रमजान

Sat, 27 May 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रहमतों और बरकतों के माह ए रमजान का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। शनिवार रात तरावीह की नमाज के साथ रमजान माह का आगाज हो गया। रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा। शहर व देहात के मुस्लिम इलाकों में रमजान की खासी रौनक रही। एक- दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी गई।      
विज्ञापन


इस्लाम में रमजान के महीने की तमाम फजीलतें बयान की गई हैं। इसी महीने में आसमान से कुरआन नाजिल हुई, लिहाजा हदीस में रमजान को इबादतों का महीना भी कहा गया है। शुक्रवार को चांद दिखाई देने पर शनिवार को पहला रोजा होने की संभावना बनी हुई थी। लेकिन शुक्रवार को चांद की कोई खैर खबर न मिलने पर रविवार का रोजा पहले से तय माना जा रहा था। इसलिए चांद के दीदार का इंतजार न करते हुए शनिवार की रात इशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज की तैयारियां भी पहले से कर ली गई। इसके बावजूद मगरिब की नमाज के बाद चांद का दीदार करने के लिए लोग अपनी अपनी छतों पर पहुंचे। दूसरे शहरों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से फोन पर भी चांद के बारे में जानकारी जुटाते रहे। देश के कई हिस्सों में चांद दिखाई देने की खबरें भी मिली।    
   
इशा की नमाज के बाद शहर व देहात की अधिकांश मस्जिदों के अलावा कई मदरसों और खानकाहों में भी तरावीह की नमाज अदा की गई। ज्वालापुर में बड़ी जामा मस्जिद, फातिमा मस्जिद, अहबाबनगर सहित कई मस्जिदों में तरावीह की डबल शिफ्ट का इंतजाम किया। जो लोग अपने कामकाज से देर से घर लौटे, उन्होंने दूसरी शिफ्ट में तरावीह की नमाज अदा की। रमजान की मुबारकबाद का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शाम के वक्त गोला दागकर खुशी का इजहार किया गया। रमजान को लेकर भरपूर जोश दिखाई दिया। मदरसा इस्लामिया रशीदिया तेलियान ज्वालापुर के मोतमिम मौलाना इकबाल कासमी ने रमजान की तस्दीक करते हुए बताया कि रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा।      
विज्ञापन


सहरी के लिए जमकर हुई खरीदारी      
रोजा रखने के लिए बाजारों में सहरी के सामान की देर रात तक खरीदारी हुई। सहरी में आमतौर पर हल्का खाना लिया जाता है। बाजारों में सेवंई, फेनिया, शीरमाल, सूजी के रस आदि की खरीदारी की गई। कुछ लोगों ने इफ्तार के लिए खजूर भी खरीदी।       
विज्ञापन

     
रोजे का समय       
पहला रोजा       
इफ्तार- शाम 07:18 मिनट      
सहरी- सुबह 03:40 मिनट     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें