फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जियापोता और अजीतपुर में निकाली गई राम बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। गांव जियापोता और अजीतपुर में राम बरात निकाली गई। इन दिनों जियापोता में रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। राम बरात के अजीतपुर पहुंचने पर ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने राम बरात में शामिल कलाकारों और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को जलपान कराया और फल वितरित किए। इस धार्मिक आयोजन से दोनों गांवों में भक्तिमय माहौल बना रहा। साथ ही आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति का संदेश दिया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष केआर सिंह राणा, उपाध्यक्ष कुंवरपाल सिंह चौहान, सचिव गौतम चौहान, कोषाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, सहायक कोषाध्यक्ष नक्कल उर्फ शेर सिंह, मंच संचालक दिनेश कुमार कश्यप, महामंत्री अमित सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें