फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजन हत्याकांड: बहादरपुर जट में परिजनों से मिले सांसद चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पथरी। बहादरपुर जट में भीम आर्मी चीफ व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के पहुंचने से राजन हत्याकांड प्रकरण एक बार फिर से गरमा गया है। बुधवार को सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मृतक राजन के परिजनों से मिले और उसकी मौत पर दुख जताया। साथ ही उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।

बीते 16 मार्च को एक्कड़ रेलवे स्टेशन के पास दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था। गोली लगने से भीम आर्मी से जुड़े बहादरपुर जट निवासी राजन की मौत हो गई थी। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई थी। अगले दिन ग्रामीणों ने शव रखकर हंगामा काटा था। चार घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर लोग माने थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी जतिन चौधरी, उसके भाई, पिता सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जतिन की मां की तरफ से भी क्रॉस मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में बुधवार को भीम आर्मी चीफ व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बहादपुर जट पहुंचकर राजन के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने कहा कि राजन भीम आर्मी का सच्चा सिपाही था और उसकी मौत से भीम आर्मी के सभी लोगों को गहरा दुख पहुंचा है। परिजनों व दलित समाज के लोगों ने नगीना सांसद को बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। सांसद ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से वार्ता करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें