फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजन हत्याकांड : दोनों पक्षों के 54 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। बहादरपुर जट गांव में खूनी संघर्ष में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 54 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। इस मामले में सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। शांति व्यवस्था रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षाें के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, गांव में एहतियातन अभी पुलिस और पीएसी तैनात है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 16 मार्च की रात एक्कड़ रेलवे फाटक के पास पूर्व प्रधान विकास कुमार और जतिन चौधरी गुट के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें गोली लगने से राजन निवासी जट बहादरपुर की मौत हो गई थी। 17 मार्च को शव रखकर करीब चार घंटे तक में गांव में हंगामा चला था। 36 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था। 18 मार्च को पुलिस ने मुख्य आरोपी जतिन चौधरी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जतिन की मां ने भी 30 लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज कराया था।
वहीं, मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। दोनों तरफ के 54 लोगों पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि एक पक्ष के पूर्व प्रधान विकास कुमार समेत 31 और दूसरे पक्ष के जिवेंद्र तोमर समेत 23 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। बहादरपुर जट के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें