फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेक पर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने विभाग में पुनर्गठन सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले रेलवे के विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों की मेन, ट्रैकमैन, ट्रॉली मैन व गेट मैन आदि कर्मचारी उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनियन के शाखा सचिव केके सक्सेना ने कहा कि विभाग की मांग को लेकर रेल प्रशासन ने हामी भरी थी, लेकिन बार-बार आश्वासन के बावजूद कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया तो यूनियन पूरे मंडल में आंदोलन करेगी। इस दौरान पुष्पेंद्र, अमिताभ, निखिल, रवि थापा, जयप्रकाश, ललित व इंतजार अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें