फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गोलीकांड में फरार महिला और दो युवकों की तलाश में मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल थाना क्षेत्र में एक महिला के पास गए युवक को गोली मारने के बाद मामले में पुलिस ने फरार दो युवक और एक युवती की तलाश में छापे मारे। अभी तीनों में से कोई हाथ नहीं लग पाया है। दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं गोली निकलने के बाद अब घायल युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 12 नवंबर की रात जमालपुर कलां निवासी सचिन कश्यप को राजागार्डन फुटबॉल ग्राउंड के पास कुछ युवकों ने झगड़े के बाद गोली मार दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी भरत निवासी चांदपुर रोड राजनगर, बुलंदशहर और रितिक निवासी खंजरपुर, थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि 12 नवंबर की रात पकड़े गए दोनों आरोपियों के अलावा एक युवती और दो अन्य युवक भी मौके पर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए थे। पुलिस ने निशू से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी। स्थानीय स्तर के अलावा पश्चिमी यूपी के जनपदों में भी टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें