फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप आने के बाद सक्रिय हो गया था तंत्र

Tue, 07 Feb 2017 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार रात आए भूकंप के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया था। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकर जरूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि भूकंप को लेकर यदि कोई किसी तरह की अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।        

 सोमवार की रात जिले में भूकंप के झटके के बाद जिलाधिकारी एसए  मुरुगेशन ने आपदा प्रबंधन की टीम के साथ कलक्ट्रेट में बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्यान्न, संचार, परिवहन, सड़क, पुल और सूचना से संबंधित विभाग के अधिकारियों को सक्रिय रहने को कहा।        
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम में 24 घंटे जनरेटर और डीजल की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी. कृष्ण कुमार वीके., मुख्य विकास अधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा. ललित नारायण मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी बीएस जंगपांगी, डीएसओ. राहुल शर्मा, एआरटीओ मनीष कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा, विद्युत, पेयजल, जल निगम के अधिशासी अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें