फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पंजाब के व्यक्ति मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ठहरे पंजाब के यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में ले जाने पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि व्यक्ति ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही कारण सामने आ पाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार को जिला अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्पताल में लाने पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त सतनाम सिंह (53) पुत्र सेवा सिंह निवासी ओल्ड स्टोर रोड दयालपुर जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। बताया कि होटल कर्मियों से जानकारी लेने पर पता चला कि 19 अगस्त से सतनाम सिंह होटल लकासा कोतवाली नगर हरिद्वार में रुका हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे होटल स्टाफ को जानकारी दी कि तबीयत खराब हो रही है। इसके बाद वह कमरे में आराम करने चला गया। 10 मिनट बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने की बात कही। तब होटल स्टाफ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें