- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ठहरा युवक कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। पुलिस की जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आसित कुमार आचार्य (32) निवासी क्वींस टाउन सोसायटी उद्योग नगर नियर चिंचवाड पुणे मंगलवार को बहादराबाद स्थित एक होटल में अकेले ठहरे थे। बुधवार सुबह होटल के कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल स्टाफ ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच होटल का किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची, जहां युवक छत के पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर आसित कुमार आचार्य के रूप में पहचान हुई। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला आत्महत्या का है। कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद