फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे खुले रहे सार्वजनिक शौचालय : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेयर अनीता शर्मा ने नगर आयुक्त को 24 घंटे सार्वजनिक शौचालय खुलवाने के निर्देश दिए हैं। मेयर ने कहा कि लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।नगर आयुक्त को लिखे पत्र में मेयर ने कहा कि चारधाम यात्रा चल रही है। देश-विदेश से यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। मेयर ने कहा कि यात्री बाहुल्य क्षेत्रों में 24 घंटे सार्वजनिक शौचालय नहीं खुल रहे हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों को खुले में शौच करना पड़ रहा है। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे सार्वजनिक शौचालयों का संचालन करवाया जाएगा। कहा कि शौचालयों के संचालन में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें