ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मकान में घुसकर चोरों ने सामान उड़ा दिया। मकान मालिक और ऊपर दूसरे तल पर रहने वाले किरायेदार का भी सामान लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हरिलोक कॉलोनी के मकान में अमन कौर पत्नी एमएम मेहरा भूतल पर किराये पर रहती है। जबकि प्रथम तल पर मकान मालिक आनंद शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। चार जुलाई को अमन कौर अपने घर बिजनौर गई थी। जबकि 10 जून को मकान मालिक भी घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ अपनी बेटी के पास नोएडा चले गए। सोमवार को जब अमन कौर वापस लौटी तो ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान बिखरा होने के साथ अलमारी में रखी 20 हजार की रकम और दो लैपटॉप गायब थे। जबकि मकान मालिक के घर के अंदर से भी सामान चोरी हुआ है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद