फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पीएसए, फ्यूचर, रोज लाइंस व नवयुवक ए ने जीते लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से चल रही तीसरी अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग के चौथे दिन चार लीग मैच खेले गए। पीएसए, फ्यूचर, रोज लाइंस व नवयुवक ए ने अपने-अपने लीग मैच जीते।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी व केएलसीए के बीच प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएसए ने 35.1 ओवर में 129 रन बनाए। हरकयांश ने 62 रन बनाए। केएलसीए की तरफ से ध्रुव चौधरी ने 3, वीर पटेल व सूर्यांश ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए केएलसीए 32.4 ओवर में 69 रन पर आउट हो गई। पीएसए ने 60 रन से मैच जीत लिया। पीएसए की तरफ से देवांश चौहान ने 5 व हरकयांश ने 3 विकेट लिए। पीएसए के ऑलराउंडर हरकयांश मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

फयूचर क्रिकेट क्लब व नवयुवक क्रिकेट क्लब बी के बीच वीजी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्यूचर क्रिकेट क्लब ने 39.5 ओवर में 194 रन बनाए। समीर मीणा ने 46 रन का योगदान किया। नवयुवक बी की तरफ से शिवांश ने 4 व आदित्य ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवयुवक बी को 39 ओवर में 180 रन पर आउट कर फ्यूचर क्रिकेट क्लब ने 14 रन रन से मैच जीत लिया। नवयुवक बी की तरफ से सूर्या ने 86 रन नाबाद और देव सैनी ने 30 रन बनाए। फ्यूचर के गुरुशरण और योगेश पाल ने 4-4 विकेट लिए। गुरुशरण मैन ऑफ द मैच चुने गए।

एसएससीए और रोज लाइंस के बीच ऋषि क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएससीए ने 27.3 ओवर में 110 रन बनाए। विदित भारद्वाज ने 50 और नितेश ने 23 रन का योगदान किया। रोज लाइंस की तरफ से तन्मय ने 4, अनमोल ने 3 और दक्ष चौधरी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोज लाइंस ने 15.2 ओवर में 2 विकेट पर 113 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। टीम की तरफ से नमन सिंह ने नाबाद 80 रन बनाए। एसएससीए की तरफ से वंश और भाविक ने 1-1 विकेट लिया। रोज लाइंस के नमन सिंह मैन ऑफ द मैच चुने गए।

रुड़की यंग और नवयुवक ए के बीच एसएससीए ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नवयुवक ए ने 188 रन बनाए। हर्ष कुमार ने 42, रोनित ने 26 रन का योगदान किया। रुड़की यंग की तरफ से आदित्य शर्मा ने 4 व चिन्मय ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की यंग 106 रन पर आउट गई। नवयुवक ए ने 82 रन से मैच जीत गई। रुड़की यंग की तरफ से सिद्धांत राजपूत ने 30 और निखिल कश्यप ने 24 रन बनाए। नवयुवक ए की तरफ से गौरव सैनी ने 5 व अक्ष ने 3 विकेट लिए। गौरव सैनी मैच ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें