फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कांग्रेस विधायक पर हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कहा, दोषियों के खिलाफ की जाए कठोर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ पर हमले के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। कहा कि कांग्रेस नेताओं पर हमले को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने किच्छा में कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ पर भाजपा से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए घटना की कड़ी निंदा की। कहा कि कांग्रेस हमलों से डरने वाली नहीं है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में राजनीतिक गुंडागर्दी को बढ़ावा मिल रहा है। विपक्ष की आवाज को डराकर दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन विपक्ष जनता के मुद्दों को उठाता रहेगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि पर हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के अधिकारों पर हमला है। आरोपियों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाए।
वरिष्ठ नेता ओपी चौहान और एससी एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस का कार्यकर्ता धमकियों और हमलों से डरकर पीछे हटने वाला नहीं हैं। हम जनता के सवाल उठाते रहेंगे। सत्ता के अहंकार के खिलाफ पूरी मजबूती से संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा जनता का विश्वास जीतने के बजाय गुंडई के दम पर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन लोकतंत्र में चुनाव जनता के विश्वास, विचारों और काम के आधार पर लड़े जाते हैं। इस मौके पर पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, पुनीत कुमार, सुनील कुमार सिंह, उत्कर्ष वालिया, मोहन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें