फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: परीक्षा से वंचित करने के विरोध में अभाविप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोर यूनिवर्सिटी में छात्रों को परीक्षा से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविप
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से कोर यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने से रोके जाने के विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय का विरोध करते हुए विद्यार्थियों को तत्काल परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान करने की मांग उठाई।



इस दौरान अभाविप के जिला संगठन मंत्री अमन सिंह तोमर ने कहा कि कोर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने से रोकना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। विश्वविद्यालय की आंतरिक समस्याओं या प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को नहीं भुगतना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी परीक्षा देने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों के लिए सदैव संघर्षरत है। परिषद की स्पष्ट मांग है कि सभी प्रभावित विद्यार्थियों को तत्काल परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभाविप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हित में आंदोलन को और व्यापक करेगी। परिषद ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला संयोजक सूर्या प्रताप राणा, अभिजीत पाल, आशीष त्रिपाठी, कार्तिक कपासिया, अतुल अधाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें