फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बसंत भवन की दुकानों की नीलामी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बसंत भवन की दुकानों की नीलामी के विरोध में प्रभावित दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। मांग के लिए मेयर कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि यह संपत्ति धार्मिक ट्रस्ट की है, जिस पर सीपीसी की धारा 92 आदि कानूनी प्रावधान लागू होते हैं, जो बिना जिला जज की अनुमति नीलामी किया जाना पूरी तरह अवैध है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम वर्षों से काबिज दुकानदारों को उजाड़ने की साजिश कर रहा है, जबकि बोर्ड प्रस्तावों में पहले ही उन्हें अस्थायी पुनर्वास और बाजार दर पर दुकान देने का निर्णय लिया जा चुका था। ट्रस्ट की संपत्ति को बिना कोर्ट की अनुमति बेचना कानून का खुला उल्लंघन है। अगर यह नहीं रुका तो आंदोलन और तेज होगा।

मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा कि नीलामी तत्काल रोकी जाए, पुराने दुकानदारों को ही प्राथमिकता दी जाए और पहले पुनर्वास किया जाए, अगर न्याय नहीं मिला तो यह लड़ाई सचिवालय और हाईकोर्ट तक जाएगी। इस मौके पर ललित कुमार, कलावती, अशोक गोस्वामी, अनिल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें