हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित होटल में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोमवार को एएचटीयू की टीम को सूचना मिली कि सिडकुल स्थित होटल में देह व्यापार किया जा रहा है। इसके बाद सिडकुल पुलिस और एएचटीयू की टीम ने होटल युवराज में छापा मारा। जहां से एक महिला और दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही वहां मौजूद दो पीड़ित महिलाओं को बरामद किया गया। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।