फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की रोशनी से बच्चों की आंखों में मिली दिक्कतें

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार। अमर उजाला फाउंडेशन और मानवाधिकार संरक्षण समिति के सहयोग से लगाए शिविर में बच्चों की आंखों की जांच की गई। जांच में पता चला कि ज्यादा देर तक मोबाइल का प्रयोग करने से आंखों में कई तहर की दिक्कतें सामने आ रहा है। बच्चों को सलाह दी गई कि वह मोबाइल का ज्यादा प्रयोग न करें। शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदय संस्थान के डॉक्टरों ने भी अपना सहयोग दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को खड़खड़ी क्षेत्र में पार्थ सारथी हायर सेकेंडरी स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन आर्य और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि शिविरों के आयोजन से आमजन के साथ निर्धन लोगों को जांच कराने का अवसर मिल जाता है। शिविर में 450 बच्चों के अलावा 90 अभिभावकों की जांच की गई।

नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विशाल गर्ग ने बताया कि बच्चों के आंखों में दिक्कत सामने आई। जिसमें आंखों में पानी चलना, जलन, स्ट्रेस मिली। उन्होंने टीवी स्क्रीन को भी दूर से देखने को सलाह दी। स्कूल प्रबंधक हरीश बुधोला और ऋतु बुधोला ने आयोजकों के काम की सराहना की। शिविर में ईएनटी डॉ. राकेश रावत, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रेशु, फिजिशियन डॉ. आदित्य, नर्सिंग प्रिया, राकेश, सुशील कोठियाल ने सहयोग किया।
विज्ञापन


इनका रहा सहयोग

शिविर में जगदीश लाल पाहवा, नरेश रानी गर्ग, राम गोपाल गुप्ता, एसआर गुप्ता, कमला जोशी, सुनीता जोशी, राजीव तुम्बडिया, मनीष कागरान, विरेंद्र रोहिला, विक्रम सिंह नाचीज आदि का सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें