फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: धान खरीद की तैयारी शुरू, अब भारत खरीद एप से होगा किसानों का पंजीकरण

Thu, 23 Jul 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: रुड़की संस्करण में भी ले लें...
विज्ञापन

- केंद्रों के चक्कर से मिलेगी राहत, मोबाइल, सीएससी और खरीद केंद्र के कर्मचारियों की मदद से होगा रजिस्ट्रेशन
बसंत कुमार
हरिद्वार। इस बार विभाग की ओर से धान खरीदारी के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए किसानों को केंद्रों पर धान बेचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसमें किसानों को एप पर स्वयं पंजीकरण करने की अपील की जा रही है ताकि केंद्रों पर किसान खरीदारी शुरू होने पर आसानी के साथ धान बेच सकें व विभाग की भी अच्छी खरीदारी हो सके। अब तक राज्य सरकार की ओर से धान खरीदारी के लिए पंजीकरण कराने के लिए किसानों को केंद्रों पर जाकर पंजीकरण कराना होता था। पंजीकरण होने के बाद किसानों की ओर से धान सरकारी दरों पर बेचा जाता था जिसमें किसानों का समय पंजीकरण कराने में बदबाद होता था, लेकिन, अब सरकार की ओर से भारत सरकार के (भारत खरीद) स्मार्ट पीडीएस पर पंजीकरण कराया जाएगा। इस एप के जरिये किसानों का धान खरीदा जाएगा। इसमें खास बात यह है कि किसानों को पंजीकरण कराने के लिए केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसान एप पर अपने मोबाइल, जन सेवा केंद्र (सीएससी) और खरीद केंद्र पर तैनात कर्मचारियों के सहयोग से भी पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण करने के बाद किसानों का धान खरीद लिया जाएगा।
खाद्य विभाग की ओर से किसानों काे धान खरीदने के लिए पौध लगाने के साथ-साथ उनसे खरीद एप पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसानों से आह्वान किया जा रहा है कि वह धान बेचने के लिए एप पर अभी से अपना पंजीकरण करा सकें, क्योंकि, इससे उन्हें धान कटाई के दौरान पंजीकरण कराने की चिंता नहीं रहेगी, केवल केंद्रों पर अपना धान बेचना होगा।
विज्ञापन


72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी
- इस साल सरकार ने सामान्य धान के दाम 2441 क्विंटल घोषित किए हैं, जबकि ग्रेड-एक के धान का मूल्य 2461 क्विंटल निर्धारित किया है। बीते वर्ष सामान्य धान की कीमत 2369 और ग्रेड-ए के धान का मूल्य 2389 तय किया गया था। इससे पिछले साल की तुलना में 72 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
-
पंजीकरण के लिए ये हैं जरूरी

- एप पर पंजीकरण कराने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, भे-अभिलेखों के आधार पर बुआई के रकबा की स्पष्ट और सही जानकारी एप पर अंकित करनी होगी। पंजीकरण के बाद किसान जनपद में बनाए गए केंद्र पर अपना धान बेच सकेंगे। किसानों की ओर से बेचे गए धान का भुगतान ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



धान की अधिक से अधिक सरकारी खरीद के लिए विभाग अभी से तैयारियों में जुट गया है। इसमें किसानों को धान खरीद के लिए पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि, किसान केंद्रों पर खेतों से कटते ही अपना धान बेच सकें।
प्रमोद सती, उप संभागीय विपणन अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें