हरिद्वार। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहदेवपुर में अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके लिए हुई आमसभा में प्रवीण कुमार को अध्यक्ष और शीशपाल सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। आम सभा का संचालन अध्यापक सचिव राजेश कुमार सैनी ने किया। उन्होंने पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण और कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य किशोरी सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों से विद्यालय हित में सहयोग देने का आह्वान किया। कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अच्छे ढंग से शिक्षा हासिल कर सकें। इसमें सभी अभिभावकों का योगदान जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को रोजाना स्कूल में भेजने की अपील की। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मंजीत सिंह, नाथीराम, शीशपल, सचिन बर्मन, संदीप कुमार, अरविंद कुमार, बबली, रानी, माया, अंजिता, विनोद कुमार सैनी, दिनेश कुमार वर्मा, राजेश सैनी, शैलेंद्र गौड़, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।