फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपी एवं बोनस भुगतान के लिए भेल कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
भेल में प्रदर्शन करते यूनियनों के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भेल की हीप एवं सीएफएफपी की श्रमिक यूनियनों ने पीपी व बोनस भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को भेल प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में जीएम एचआर को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

भेल श्रमिक नेता एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह और पंकज शर्मा ने कहा कि दीपावली का पर्व नजदीक है। भेल प्रबंधन ने श्रमिकों को पीपी एवं बोनस भुगतान के लिए संयुक्त समिति की बैठक अब तक नहीं बुलाई है। भेल प्रबंधन लगातार श्रमिक विरोधी नीतियां अपना रहा है। श्रमिक यूनियनों के चुनाव को पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन यूनियनों के चुनाव नहीं कराए जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि एक करोड़ रुपये टर्म इंश्योरेंस, मृतक आश्रित के परिजन को रेगुलर नौकरी देने के मामले में आज तक फैसला नहीं लिया है। श्रमिकों को मिलने वाली रात्रि भत्ता, कैंटीन एवं व्हीकल सब्सिडी सुविधाओं में कटौती कर दी है। अधिकारियों को मिलने वाली सुविधाएं जारी हैं।
सौरभ त्यागी और संदीप कुमार ने कहा कि कोरोना की आड़ में प्रबंधन श्रमिक यूनियनों के मान्यता चुनाव नहीं करा रहा है। मोहित शर्मा और अमित कुमार ने कहा कि भेल प्रबंधन पिछले 2 सालों 1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस लागू करने का आश्वासन दे रहा है, लेकिन अभी तक एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस लागू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

राजकुमार और पवन कश्यप ने कहा कि कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक इंसेंटिव स्कीम लागू की जानी चाहिए। अमरजीत सिंह और गगन वर्मा ने कहा कि कोरोना से जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है, उनके आश्रित को योग्यतानुसार रेगुलर सेवा दी जाए। इस मौके पर राजकुमार, सत्यशील वत्स, संदीप चैधरी, अमरजीत सिंह, गगन वर्मा, प्रीतम सिंह सौदाई, अमित गोगना, जयशंकर सिंह, सचिन शर्मा, रविंद्र चौहान, प्रेमचंद सिमरा, रवि कश्यप, नईम खान, इंद्रपाल शर्मा, परितोष कुमार, रामकुमार, महेंद्र बिष्ट, हरबंस लाल, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें