लालढांग। लालढांग-गैंडीखाता मार्ग पर बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक हरियाणा का रहने वाला था और यहां पोस्टमैन के पद तैनात था। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई गई है।
पुलिस के अनुसार, जतिन निवासी एमपी माजरा तहसील बेरी जिला झज्जर हरियाणा बृहस्पतिवार को रात करीब 11 बजे युवक अपने घर हरियाणा जा रहा था। उसका दोस्त उसे छोड़ने के लिए बाइक से हरिद्वार जा रहा था। लालढांग-गैंडीखाता मार्ग पर बड़ियां के पास बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे में जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हरिद्वार ले जाया गया, जहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। जतिन की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह लालढांग में पोस्टमैन के पद कार्यरत था। पिछले वर्ष अप्रैल में ज्वाइनिंग की थी।